फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Open four decades ago was shut Nari Niketan.

चार दशक पहले खुला नारी निकेतन हुआ बंद

Thu, 02 Mar 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नौगांव (उत्तरकाशी)
ब्यूरो/ अमर उजाला, नौगांव (उत्तरकाशी) Updated Thu, 02 Mar 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
चार दशक पहले नौगांव में स्थापित जिले का राजकीय नारी निकेतन केंद्र महिला कल्याण के सरकारी दावों की पोल खोल रहा है। निराश्रित महिलाओं के लिए वर्ष 1978 में नौगांव में खोला गया नारी निकेतन अब बंद हो चुका है। स्थापना के दौर से ही एक प्राइवेट भवन में चल रहे नारी निकेतन केंद्र पर पिछले छह माह से ताला लटका है।
विज्ञापन


राज्य बनने के बाद से ही नारी निकेतन केंद्र पर संकट के बादल मंडराने शुरू हो गए थे। स्थिति यह है कि बजट के अभाव में केंद्र पूरी तरह से बंद हो चुका है। विभाग ने भी अप्रैल में यहां से अपने सामान समेटने की तैयारी कर ली। यहां तैनात एक क्लर्क व रसोइया सालों से जिला प्रोबेशन कार्यालय में अटैच है, जिनका वेतन इसी केंद्र के नाम से आहरित हो रहा है। जबकि एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को छह माह पहले संप्रेक्षण गृह डुंडा में संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख शशि मोहन राणा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष बलदेव चौहान आदि का कहना है कि समाज कल्याण विभाग को केंद्र के संचालन के लिए शासन से बजट की मांग करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, समाज कल्याण अधिकारी जीत सिंह रावत का कहना है कि संवासिनियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए नारी निकेतन केंद्र खोला गया था। अब समाज में इस प्रकार के प्रकरण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed