{"_id":"6a8af7b1a1ded093ec05be4f","slug":"pauri-highway-riddled-with-potholes-commuting-poses-a-risk-to-life-uttarkashi-news-c-49-1-sdrn1009-125992-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: गड्ढों में तब्दील हुआ पौड़ी हाईवे, जान जोखिम में डालकर हो रहा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: गड्ढों में तब्दील हुआ पौड़ी हाईवे, जान जोखिम में डालकर हो रहा सफर
Sun, 23 Aug 2026 07:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 23 Aug 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजरी के ढेर से बढ़ी परेशानी, कोटद्वार और दुगड्डा के बीच भी हाईवे खस्ताहाल
कोटद्वार। पौड़ी नेशनल हाईवे शहर के भीतर खस्ताहाल हो गया है। कौड़िया से लेकर तिलवाढांग चौकी तक कई स्थानों पर डामर उखड़ने से सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे वाहन चालकों, खासकर दोपहिया वाहन सवारों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। कोटद्वार और दुगड्डा के बीच भी हालात नाजुक हैं। शिकायतों के बावजूद हाईवे की हालत में सुधार नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।
कोटद्वार से पौड़ी के बीच नेशनल हाईवे का करीब तीन किलोमीटर हिस्सा कोटद्वार शहर के बीच से होकर गुजरता है। गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में ही हाईवे की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित कौड़िया प्रवेश स्थल से कुछ कदम की दूरी पर कौड़िया चौराहे में ही गहरा गड्ढा बना हुआ है। कौड़िया से बालासौड़ तिराहे तक कई स्थानों पर डामर उखड़ चुका है। कौड़िया में पनियाली पुल पर भी पूर्व में बिछाया गया डामर उखड़ने से गहरे गड्ढे हो गए हैं।
इसके आगे कौड़िया कैंप तिराहे, झंडाचौक, मालवीय उद्यान सहित शहर के कई हिस्सों में सड़क की हालत खराब है। कई जगह सड़क पर बजरी के ढेर लगे होने से दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। कोटद्वार से दुगड्डा के बीच भी हाईवे की स्थिति ऐसी ही बनी हुई है। नागरिक मंच के महासचिव अतुल भट्ट और भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी दिनेश जुयाल ने एनएच प्रशासन से जल्द मार्ग का डामरीकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विभाग ने 15 अक्तूबर से पहले हाईवे को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य रखा है। पैचवर्क के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही कौड़िया से दुगड्डा तक पैचवर्क कराकर हाईवे को गड्ढामुक्त किया जाएगा।
- आशीष कुमार सैनी, जेई एनएच खंड लोनिवि धुमाकोट।