फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   One elderly man killed, one woman injured in bear attack

भालू के हमले में एक बुजुर्ग की मौत, एक महिला घायल

Mon, 02 May 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
One elderly man killed, one woman injured in bear attack
गणेशपुर के बनखेत तोक में भालू के हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव से छानी करीब ढाई किमी दूर होने की वजह से सुबह को हुई घटना का ग्रामीणों को देर शाम तक भी पता नहीं चल पाया। बुजुर्ग के बेटे ने पिता का हालचाल पूछने के लिए जब शाम को फोन किया, तो घटना का पता चल पाया।
विज्ञापन

गत रविवार सुबह दस बजे भटवाड़ी ब्लाक के गणेशपुर से करीब ढाई किमी दूर वनक्षेत्र में स्थित एक छानी (गोशाला) में रह रही हरदेई देवी (61) पर भालू ने हमला कर दिया। हरदेई का शोर सुनकर पड़ोस की छानी में रहने वाले शमशेर सिंह (61) उसे बचाने के लिए आ गए। तभी भालू ने शमशेर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार देर शाम जब शमशेर सिंह के बेटे ने पिता का हालचाल जानने के लिए फोन किया, तब हरदेई देवी ने उसे घटना की जानकारी दी। सूचना ग्रामीण और वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने घायल हरदेई देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शमशेर सिंह के शव को पंचनामा और पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी बाड़ाहाट रेंज रविंद्र पुंडीर ने बताया कि जिस छानी में हरदेई व शमशेर सिंह रह रहे थे। उसके बाहर मधुमक्खी पालन का बॉक्स रखा था, जिससे भालू के शहद के लालच में वहां पहुंचने की आशंका है। बताया कि हादसे में घायल हरदेई देवी को फौरी तौर पर 20 हजार की सहायता राशि दी गई है। मेडिकल रिपोर्ट में सामान्य या गंभीर घायल की श्रेणी में और मदद दी जाएगी। वहीं मृत शमशेर के परिजनों को मुआवजे के रूप में चार लाख की धनराशि देने की कार्रवाई गतिमान है। परिजनों की ओर से कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद कुल मुआवजे की 30 प्रतिशत धनराशि लगभग 1 लाख 20 हजार दे दी जाएगी। शेष धनराशि बाद में दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed