फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   One crore approved for the office building of Nagar Panchayat

नगर पंचायत के कार्यालय भवन के लिए एक करोड़ मंजूर

Tue, 28 Sep 2021 05:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 05:06 PM IST
विज्ञापन
One crore approved for the office building of Nagar Panchayat
नगर पंचायत नौगांव का मार्च 2022 से पहले अपना कार्यालय भवन बन जाएगा। शासन ने नव गठित नगर पंचायत को कार्यालय भवन निर्माण के लिए एक करोड़ की धनराशि की वित्तीय स्वीकृति दी है। ब्लाक मुख्यालय के समीप भवन के लिए चिह्नित छह नाली भूमि के अधिग्रहण की कार्रवाई पहले ही पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

मुंगरा, मुराड़ी, नौगांव और धारी वल्ली ग्राम पंचायतों को मिलाकर बनी नगर पंचायत में वर्ष 2018 में पहली बार चुनाव हुए थे, तब से लेकर आज तक नगर पंचायत कार्यालय ब्लॉक मुख्यालय किराये पर लिए गए ग्राम्य विकास विभाग के दो कमरो में चल रहा है। किराये के दो कमरों में बैठ कर नगर पंचायत अध्यक्ष अपने कार्य निपटा रहे हैं। जबकि बोर्ड बैठकों के लिए ग्राम्य विकास विभाग के हाल को बुक करवाना पड़ता रहा है। अध्यक्ष शशि मोहन राणा का कहना है कि भवन निर्माण के लिए शासन ने एक करोड़ की मंजूरी मिली है। जल्द निविदा कर कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed