फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   uttarakhand police recruitment 399 candidates participated in the police recruitment Uttarkashi News

पुलिस भर्ती: उत्तरकाशी में पहले दिन 399 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, दौड़, गोला फेंक में दिखाई अपनी दक्षता

Tue, 04 Mar 2025 12:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 04 Mar 2025 12:28 PM IST
सार

जनपद में पुरुष वर्ग में पुलिस, पीएसी, आईआरबी की भर्ती के लिए शारीरिक नापजोख व दक्षता परीक्षा शुरू हो गई है। उत्तरकाशी जिले में कुल 3437 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पहले दिन इसमें से 500 अभ्यर्थियों को मानक और दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया था।

विज्ञापन
uttarakhand police recruitment 399 candidates participated in the police recruitment Uttarkashi News
उत्तराखंड में पुलिस भर्ती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तरकाशी ज्ञानसू पुलिस लाइन में सात दिवसीय जनपदीय पुलिस आरक्षी पदों पर शारीरिक नापजोख और दक्षता परीक्षा शुरू हो गई है। पहले दिन 399 अभ्यर्थियों ने मानक और दक्षता परीक्षा में भाग लिया। इस दौरान दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद आदि में युवाओं ने अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने बताया कि जनपद में पुरुष वर्ग में पुलिस, पीएसी, आईआरबी की भर्ती के लिए शारीरिक नापजोख व दक्षता परीक्षा शुरू हो गई है। उत्तरकाशी जिले में कुल 3437 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पहले दिन इसमें से 500 अभ्यर्थियों को मानक और दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  कर्मचारियों की मुराद होगी पूरी...पूरे सेवा काल में एक बार मिलेगी प्रमोशन के मानकों में छूट
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें से 399 उपस्थित और 101 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। एसपी ने बताया कि उत्तरकाशी पुलिस की ओर से भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता के साथ करवाया जा रहा है। सभी पूरे मनोयोग के साथ भर्ती प्रक्रिया में प्रतिभाग करें। यदि भर्ती करवाने के एवज में कोई अनुचित डिमांड करता है या प्रलोभन देता है, तो ऐसे लोगों की सूचना पुलिस को दें और किसी के बहकावे में न आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed