कर्मचारियों की कमी से नहीं हो रहा वृद्धाश्रम का संचालन
सार
जनपद में वृद्धाश्रम का भवन बन कर तैयार हो चुका है लेकिन संचालन के लिए प्रशासनिक ढांचा तय नहीं होने से इसका संचालन शुुरू नहीं हो पा रहा है। वहीं समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कार्मिकों की तैनाती के लिए शासन से कई बार पत्राचार किया गया है।वर्ष 2019 में हाईकोर्ट के निर्णय पर शासन ने सभी जनपदों में वृद्धाश्रम निर्माण के निर्देश दिए थे। वृद्धाश्रम निर्माण के लिए भूमि शहर क्षेत्र व स्वास्थ्य केंद्र के नजदीक चयन किए जाने का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए गए थे जिससे वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को स्वास्थ्य व अन्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो।
विज्ञापन