फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Garbage pile at Janakichatti amidst the Char Dham Yatra.

Uttarkashi News: चारधाम यात्रा के बीच जानकीचट्टी में कूड़े का ढेर

Sun, 27 Sep 2026 05:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 27 Sep 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Garbage pile at Janakichatti amidst the Char Dham Yatra.
क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है, लोगों को आवाजाही में हो रही है परेशानी
विज्ञापन

बड़कोट। यमुनोत्री धाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी के मुहाने पर लगा कूड़े का डंप अब स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बन गया है। समय पर कूड़े का निस्तारण नहीं होने से चटख धूप में कचरा सड़ने लगा है। इससे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जानकीचट्टी यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री यहां से होकर गुजरते हैं। ऐसे में मुख्य मार्ग के मुहाने पर खुले में जमा कूड़ा क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। प्रधान नीतू रावत नारायण पुरी, प्रदीप रावत, वीरेंद्र कफोला और अरविंद चौहान आदि ने बताया कि यमुनोत्री क्षेत्र के भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी को लिखित ज्ञापन सौंपकर जानकीचट्टी में जमा कूड़े के जल्द निस्तारण की मांग की गई थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, ज्ञापन दिए करीब एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन अब तक कूड़े का निस्तारण नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ कचरे से उठ रही सड़ांध और दुर्गंध अधिक परेशानी पैदा कर रही है। इससे आसपास रहने वाले लोगों के साथ यात्रियों को भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से कूड़े का तत्काल निस्तारण कराने के साथ नियमित सफाई व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि यात्रा सीजन में जानकीचट्टी जैसे प्रमुख पड़ाव पर स्वच्छता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed