Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   No one should be deprived of the PM Kisan Samman Nidhi scheme.

Uttarkashi News: पीएम किसान सम्मान निधि से कोई न रहे वंचित

Sat, 31 Jan 2026 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 31 Jan 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
No one should be deprived of the PM Kisan Samman Nidhi scheme.
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी ने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पात्र लाभार्थियों के अंश निर्धारण व सत्यापन की प्रक्रिया को 31 मार्च तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे। यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय कार्यों, राजस्व प्राप्ति के साथ-साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों को 31 मार्च तक तहसील स्तर पर सत्यापन प्रक्रिया पूरा करने को कहा।
विज्ञापन

जानकारी दी गई कि जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 60106 किसान लाभार्थी पंजीकृत हैं जिनमें 51600 अंश निर्धारण हो चुका है। अभी तक 8506 शेष है। जिलाधिकारी ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, नियमित मॉनिटरिंग और प्रगति रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम मुक्ता मिश्र, एसडीएम डुंडा देवानंद शर्मा, एसडीएम भटवाड़ी शालिनी नेगी, सीओ जनक पंवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed