फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Nine students will get gold medal

उत्तरकाशी के तीन छात्र-छात्राओं को मिलेगा गोल्ड मेडल

Sat, 25 Jun 2022 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Nine students will get gold medal
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि के दीक्षांत समारोह में पीजी कॉलेज उत्तरकाशी के तीन, पीजी कॉलेज नई टिहरी के पांच व पीजी कॉलेज कार्णप्रयाग की एक छात्रा को स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा। दीक्षांत समारोह छह जुलाई को देहरादून में आयोजित होगा।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज उत्तरकाशी के एमए संस्कृत के छात्र दीपक भट्ट व राजवंती व एमएससी रसायन विज्ञान के छात्र शिवांशु प्रजापति ने अपने-अपने विषय में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डा. डीडी पैन्यूली, रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष डा. डीपी पांडेय व प्राचार्य प्रो. सविता गैरोला ने छात्रों की उपलब्धि पर खुशी जताई है। उधर, नई टिहरी पीजली कॉलेज की प्राचार्य डा. रेनू नेगी ने बताया कि सत्र 2019-2020 की स्नातकोत्तर की गणित की छात्रा अंजलि, मानव विज्ञान विषय की मनीषा चौहान ने विश्वविद्यालय में उच्चत्तम अंक प्राप्त किए थे, जबकि सत्र 2020-2021 में गृह विज्ञान विषय में स्मिता, वनस्पति विज्ञान में मानसी नेगी और मानव विषय में मनीषा ने विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक हासिल किए हैं। कर्णप्रयाग पीजी कॉलेज की छात्रा प्रियंका असवाल ने एमए इतिहास में बहतर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed