फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Nim and CNSAG team conquer Mount Blanc

निम और सीएनएसएजी के दल ने फतह किया माउंट ब्लांक

Tue, 24 Sep 2019 10:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 24 Sep 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Nim and CNSAG team conquer Mount Blanc

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) और नेशनल माउंटेनियरिंग एंड रेस्कयू ट्रेनिंग सेंटर ऑफ जेंडरमेरी (सीएनएसएजी) फ्रांस के संयुक्त दल ने ऐल्प्स पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊंची चोटी माउंट ब्लांक को फतह किया है। इस अभियान का आयोजन निम व सीएनएसएजी के एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत किया गया था।

विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 2007 से ही निम और फ्रांस के सीएनएसएजी एक्सचेंज प्रोग्राम का संचालन कर रहे हैं। इसके तहत दोनों ही देशों के पर्वतारोही संस्थान अपनी तकनीकों व अन्य अनुभवों को आपस में साझा करते हैं। इसी क्रम में विगत 15 तारीख को निम के प्राचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में निम का पांच सदस्यीय दल फ्रांस के कैमोनिक्स शहर पहुंचा। जहां उन्होंने करीब नौ दिनों तक सीएनएसएजी संस्थान की टीम के साथ पर्वतारोहण व ट्रैकिंग से जुड़ी तकनीकों व अनुभवों को साझा किया।
विज्ञापन


साथ ही पर्वतारोही अभियान के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं के वक्त किए जाने वाले सर्च एंड रेस्कयू, हेलीकॉप्टर रेस्कयू, फर्स्ट एड आदि कार्यों का भी अभ्यास किया। इसी कार्यक्रम के दौरान निम और सीएनएसएजी के 12 सदस्यीय दल ने एल्प्स पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊंची चोटी माउंट ब्लांक का भी आरोहण किया। अभियान के दौरान सभी पर्वतारोहियों ने दो-दो का समूह बनाकर एल्पाइन स्टाइल में चढ़ाई की और 21 तारीख को समुद्र तल से 4810 मीटर ऊंची चोटी माउंट ब्लांक को फतह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के समापन के बाद भारत लौटने की तैयारी कर रहे निम के प्राचार्य ने बताया कि इस एक्सचेंज प्रोग्राम से प्राप्त जानकारियों को निम के ट्रेनरों के साथ साझा किया जाएगा, ताकि वह यहां आने वाले प्रशिक्षुओं को पर्वतारोहण के क्षेत्र से जुड़ी एडवांस तकनीकों व उपकरणों की जानकारी दे सके। इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए सीएनएसएजी फ्रांस के दल को अगले वर्ष भारत आने का न्योता दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed