{"_id":"5904bf0f4f1c1b267bc0c84e","slug":"nellang-valley-will-make-inner-line-free-maharaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेलांग वैली करेंगे इनर लाइन मुक्त : महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेलांग वैली करेंगे इनर लाइन मुक्त : महाराज
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Sat, 29 Apr 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन एवं तीर्थाटन मंत्री सतपाल महराज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के थांगला क्षेत्र की तर्ज पर नेलांग वैली तक के क्षेत्र को इनर लाइन मुक्त किया जाएगा। इस संबंध में वह केंद्र सरकार से बात करेंगे। पर्यटन मंत्री ने कहा कि पर्यटन एवं साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने के साथ ही स्वयं इसके लिए प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
पर्यटन एवं तीर्थाटन मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार सुबह नेलांग वैली का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने नेलांग में आईटीबीपी 12 बटालियन का भी भ्रमण किया। जहां आईटीबीपी के हिमवीरों ने पर्यटन मंत्री के पहुंचने पर उन्हें सैन्य सलामी दी।
विज्ञापन
सतपाल महाराज ने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि गर्तांगली को लेकर कहा कि यह प्राचीन आरकीटेक्ट कला का एक बेहतर अद्भुत नमूना है। इस रास्ते से कभी भारत-तिब्बत व्यापार घोड़े खच्चरों के माध्यम से होता था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नेलांग-जादुंग क्षेत्र को विकसित कर पर्यटकों की आवाजाही को बढ़ाया जाएगा। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने नेलांग से आगे नागा तक और फिर सोनम जाने वाले आधे रास्ते तक का भ्रमण किया। विधायक गोपाल सिंह रावत ने कहा कि यहां की भौगोलिक परिस्थिति रमणीक है।
डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वन विभाग, पर्यटन एवं जिला प्रशासन मिलकर पर्यटन एवं साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इस दौरान पूर्व मंत्री अमृता रावत, पुलिस अधीक्षक ददनपाल, जिलाध्यक्ष भाजपा रामसुंदर नौटियाल आदि शामिल रहे।