फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   national mother declare the cow.

गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने को भरी हुंकार

Mon, 09 May 2016 07:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Mon, 09 May 2016 07:23 PM IST
विज्ञापन
national mother declare the cow.
गाय

 गाय को राष्ट्र माता के पद पर सुशोभित करने की मांग को लेकर भारतीय गो क्रांति मंच ने चरणबद्ध आंदोलन के लिए हुंकार भर दी। सोमवार को आंदोलन का आगाज उत्तरकाशी से संत गोपालमणि के नेतृत्व में शुरू हुआ। मांग के समर्थन में गो भक्तों ने यहां जुलूस-प्रदर्शन कर डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे।  कहा गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिलने के बाद ही वे चैन से बैठेंगे।

विज्ञापन


जिले भर से बड़ी संख्या में आए गो भक्त पुरी खेत में एकत्रित हुए। वहां संत गोपाल मणि ने गो की महिमा का वर्णन सुनाया। कहा जन्म से लेकर मृत्यु तक गो ही मनुष्य का पालनहार है। जिस तरह हम अपनी मां को घर से लेकर समाज में सम्मान देते है, उसी तरह  भारतीय संस्कृति और समाज में गाय का स्थान सर्वोच्च है। बताया गया कि गाय को राष्ट्र माता पद पर सुशोभित करने के लिए पूरे देश में विधिवत आंदोलन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में यह अंादोलन 21 मई तक चलेगा। 10 मई को टिहरी, 11 को पौड़ी, 12 को रुद्रप्रयाग, 13 को चमोली, 14 को बागेश्वर, 15 को अल्मोड़ा, 16 को पिथौरागढ़, 17 को चंपावत, 18 को ऊधमसिह नगर, 19 को नैनीताल, 20 को हरिद्वार और 21 मई को देहरादून में प्रदर्शन होगा। पुरी खेत से जुलूस-प्रदर्शन करते हुए गो भक्त कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां उन्होंने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गो माता के लिए गो मंत्रालय की स्थापना करने, गोवंश हत्यारों के लिए कठोर दंड देने, गो चरान भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गई।


जुलूस-प्रदर्शन में मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर भट्ट शास्त्री, उपाध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल, महिला प्रमुख जयेंद्री राणा, राजेंद्र सिंह रावत, भरत सिंह पयाल, बुद्धि सिंह भंडारी, रमेश रमोला, डा.राधेश्याम खंडूरी, समरवीर पंवार आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed