फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Names are being added to the list of helpers

मददगारों की सूची में जुड़ते जा रहे हैं नाम

Tue, 21 Apr 2020 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
Names are being added to the list of helpers
कोरोना महामारी के खिलाफ चल रही जंग में आम जनता भी सरकार की ओर मदद के हाथ बढ़ा रही है। बड़ी संख्या में लोग राहत कोष में आर्थिक सहायता जमा कराने के साथ ही जरूरतमंदों को खाद्यान्न मुहैया करा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्राम विकास समिति पुजार गांव ने गंगोत्री विधायक गोपाल रावत से मुलाकात कर उन्हें प्रधानमंत्री केयर फंड के लिए 31 हजार का चेक भेंट किया। आर्थिक सहयोग देने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य किशोर भूषण सेमवाल, रमेश पंवार, अमित नियाल, विशिष्ट उनियाल आदि शामिल रहे। थलन गांव निवासी चंद्रमोहन बिजल्वाण ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता विधायक को भेंट की। अठाली ग्राम पंचायत की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 21 हजार रुपये की सहायता गंगोत्री विधायक को भेंट की। अठाली निवासी जितेंद्र गुसाईं, जयेंद्र पंवार, ममता गुसाईं, विजेंद्र राणा ने बताया कि इसमें गांव के आराध्यक्ष नाग देवता के कोष से साढ़े सात हजार तथा ग्रामीणों के सहयोग से साढ़े 13 हजार एकत्र किए गए। इससे पूर्व श्री गंगा दशहरा महोत्सव समिति ने 21, उत्तरों के प्रधान धर्म सिंह पंवार ने 45 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी।
विज्ञापन

उधर, पुरोला गांव निवासी पूर्व सैनिक युद्धवीर सिंह असवाल (75) ने 10 हजार और रामेश्वर प्रसाद नौटियाल (85) ने 25 हजार की मदद की। बुजुर्गों ने एसडीएम मनीष कुमार को चेक सौंपे। पुरोला व्यापार मंडल के सदस्यों ने जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रशासन को खाद्यान्न के 73 किट सौंपे। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष जगमोहन नौडियाल व महामंत्री उपेंद्र असवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed