फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Museum of state-of-the-art technology ready in Nim

निम में अत्याधुनिक तकनीक का संग्रहालय तैयार

Sun, 16 Feb 2020 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Museum of state-of-the-art technology ready in Nim
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) जल्द ही देश को अत्याधुनिक संग्रहालय के रूप में एक बड़ी सौगात देने जा रहा है। पर्वतीय शिल्पकला और अत्याधुनिक तकनीक के संगम से बने संग्रहालय का मार्च में उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन

14 नवंबर 1965 में स्थापित हुए निम संस्थान ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। करीब तीन साल की कड़ी मेहनत और तीन करोड़ रुपये की लागत से निर्मित संग्रहालय के बाहरी ढांचे को उत्तराखंड की पारंपरिक शिल्पकला तकनीक से बनाया गया है, जबकि इसके अंदर सजीव मॉडलों के साथ-साथ लेजर, होलोग्राम, थ्रीडी प्रोजेक्शन आदि अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग किया गया है। निम अधिकारियों ने बताया कि संग्रहालय का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। संभवत: मार्च में विधिवत उद्घाटन कर इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा। उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित कई अन्य प्रसिद्ध हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। प्राचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि पर्वतीय शिल्पकला और अत्याधुनिक तकनीक के संगम से बना यह संग्रहालय पर्वतारोहण, हिमालय व उत्तराखंड की संस्कृति को जानने का प्रमुख केंद्र बनेगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा मार्च माह में संग्रहालय का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed