फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Mud tainted the beauty of Azad Maidan

कीचड़ ने लगाया आजाद मैदान की खूबसूरती पर दाग

Sat, 31 Jul 2021 05:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
Mud tainted the beauty of Azad Maidan
आजाद मैदान ही नैसर्गिक खूबसूरती से लबरेज शहर की सुंदरता पर दाग लगा रहा है। मैदान को सजाने संवारने के लिए मुख्यमंत्री से लेकर पालिकाध्यक्ष ने चुनावी घोषणाएं तो की, लेकिन कोई भी घोषणा धरातल पर नहीं उतर पाई। मैदान में कूड़ा भी डंप किया जा रहा है।
विज्ञापन

आजाद मैदान में खेल, राजनीतिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र है, लेकिन पिछले कई वर्षों से मैदान का प्रयोग वाहनों की पार्किंग व ठेली फड़ संचालन के लिए किया जा रहा है। मैदान अतिक्रमण की चपेट में भी है, जिससे इसका वास्तविक स्वरूप बिगड़ रहा है। वर्ष 2013 मे तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आजाद मैदान को मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक संबंध में प्रस्ताव तक तैयार नहीं किया गया है। 8 वर्ष बाद भी घोषणा धरातल पर नहीं उतर पाई है। पालिकाध्यक्ष ने पालिका चुनाव के दौरान आजाद मैदान की दशा सुधारने का वायदा किया था, लेकिन वायदा धरा का धरा रह गया। पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल का कहना है कि मैदान में वाहनों के पार्क होने से यहां हरी घास नहीं लग पा रही है। वाहनों को यदि मैदान से बाहर किया जाएगा, तो बाजार में जाम की स्थिति पैदा हो जाएगी। वहीं जिला क्रीड़ा अधिकारी निधि बिंजोला का कहना है कि मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए पालिका से एनओसी ली जानी है। इसके लिए पालिका से कई बार पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन पालिका से एनओसी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed