फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Movement warning if motorway is not improved

मोटरमार्ग का सुधारीकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Mon, 26 Jul 2021 06:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Movement warning if motorway is not improved
गंगोरी-डोडीताल मोटर मार्ग सुधारीकरण के लिए स्थानीय निवासियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर मोटर मार्ग पर हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने मोटर मार्ग का सुधारीकरण न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल सिंह रावत ने डीएम मयूर दीक्षित को ज्ञापन सौंपा। कमल सिंह ने कहा कि अस्सी गंगा घाटी के कैलासू क्षेत्र में संगमचट्टी ओगड़ा मोटर मार्ग जगह-जगह मलबा आने से जर्जर हो गया है। इससे आवागमन में खासी दिक्कतें आ रही हैं। रावत ने कहा कि इस संबंध में क्षेत्र के प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पूर्व में भी कई बार विभागीय अधिकारियों व प्रशासन को सूचित किया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मोटर मार्ग का सुधारीकरण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed