फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Mountaineer Savita got 'Ganga Shri' and 'Uttarkashi Gaurav Samman'

पर्वतारोही सविता को गंगा श्री व उत्तरकाशी गौरव सम्मान से नवाजा

Sun, 03 Jul 2022 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mountaineer Savita got 'Ganga Shri' and 'Uttarkashi Gaurav Samman'
माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाली पर्वतारोही सविता कंसवाल को ‘गंगा श्री’ व ‘उत्तरकाशी गौरव सम्मान’ से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें हिमालय प्लांट बैंक, गंगा विश्व धरोहर मंच व अन्य विभिन्न संगठनों ने प्रदान किया।
विज्ञापन

भटवाड़ी के लोंथरु गांव की सविता ने 12 मई को माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) पर सफल आरोहण किया, जिसके 16 दिन बाद 28 मई को उन्होंने माउंट मकालू पर्वत (8463 मीटर) पर सफल आरोहण किया। गंगा विश्व धरोहर मंच के संरक्षक हरि सिंह राणा ने कहा कि सविता ने 16 दिन के अंतराल में दो पर्वतों पर आरोहण कर उत्तरकाशी के साथ राज्य का मान बढ़ाया है। पीजी कालेज की प्राचार्य प्रो. सविता गैरोला, डा. शिक्षा, डा. रिचा, डा. एमपीएस परमार ने भी खुशी जताई है। इस मौके पर पर्यावरणविद् प्रताप पोखरियाल, प्रताप बिष्ट, डा. प्रेम पोखरियाल, माधव भट्ट, मुरली मनोहर राणा, सुरेश बर्तवाल, गंगा विश्व धरोहर मंच के संयोजक डा. शंभू नौटियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed