फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   More and more people benefited from loan schemes

अधिक से अधिक लोगों को ऋण योजनाओं से करें लाभान्वित

Sat, 10 Aug 2019 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
More and more people benefited from loan schemes
जिला पुनरीक्षण एवं परामर्शदात्री समिति की बैठक में डीएम डा.आशीष चौहान ने ऋण योजनाओं की समीक्षा करते हुए बैंकर्स को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को ऋण मुहैया कराएं।
विज्ञापन

जिला सभागार में बैंकर्स के साथ बैठक में डीएम ने क्रेडिट लिंक सब्सिडी के तहत अधिक से अधिक लाभार्थियों को लोन वितरित करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत बैंकों से ऋण लेकर लोग स्वरोजगार अपना सकते हैं। बैंकों में लंबित पड़े ऋण आवेदनों पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने सभी बैंकर्स से 31 अगस्त तक इन मामलों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन, पं.दीनदयाल होम स्टे, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, अटल पेंशन आदि योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। गंगा गाय डेयरी योजना की समीक्षा में बताया गया कि इसमें 29 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 15 को स्वीकृति मिली है। उन्होंने पर्यटन विभाग को होम स्टे योजना के ज्यादा प्रस्ताव बैंकों को प्रेषित करने को कहा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाकर पर्यटन आधारित स्वरोजगार से जुड़ सकें। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की समीक्षा में बताया गया कि 3 से 18 लाख रुपये वार्षिक आय योजना वाले लाभार्थी इसका लाभ उठा सकते हैं। बैठक में सीडीओ प्रशांत आर्य, परियोजना अधिकारी राजेंद्र रावत, मुख्य उद्यान अधिकारी प्रभाकर सिंह, लीड बैंक अधिकारी बीएस तोमर आदि तमाम अधिकारी एवं बैंकर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed