फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Monitoring committee observed Home Isolation System

मॉनीटरिंग कमेटी ने होम आईसोलेशन व्यवस्था देखी

Tue, 17 Nov 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Monitoring committee observed Home Isolation System
जिला स्तरीय मॉनीटरिंग कमेटी ने होम आईसोलेशन व्यवस्था का जायजा लेकर कोविड-19 के मरीजों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को कोविड मरीजों के कचरे का व्यवस्थित तरीके से निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों को कोई लक्षण नहीं होने पर होम आईसोलेशन में रखा जा रहा है। वर्तमान में जिले में 63 कोविड मरीजों को उनके घरों पर आईसोलेट किया गया। मंगलवार को जिला मॉनीटरिंग कमेटी ने मरीजों के घर पहुंचकर कोविड-19 की गाइड लाइन के पालन का जायजा लिया। इन मरीजों ने बताया कि कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें ग्लब्स, सैनिटाइजर एवं पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराए हैं। टीम ने कोविड मरीजों के कचरे निस्तारण का जायजा लिया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को इसका व्यवस्थित ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही कोविड मरीजों को गाइड लाइन का पालन करने की नसीहत दी। मॉनीटरिंग कमेटी में एडीएम तीर्थपाल सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव दुर्गा शर्मा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, चिकित्सक डा. हरेंद्र यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed