फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Mining mafia plundering the state's hands, says dr joshi

खनन माफिया के हाथों लुट रहा राज्य : जोशी

Tue, 08 Mar 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Tue, 08 Mar 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Mining mafia plundering the state's hands, says dr joshi
‌अनिल जोशी - फोटो : amarujala
हैस्को के प्रमुख पद्मश्री डा. अनिल जोशी ने कहा कि अलग राज्य बनते समय सपना था कि यह ऊर्जा प्रदेश व हर्बल प्रदेश बनेगा, लेकिन सरकारों की गलत नीतियों के चलते यह खनन प्रदेश और शराब प्रदेश बनकर रह गया है।
विज्ञापन


सरकार खनन माफिया के हाथों प्रदेश का खजाना लुटा रही है। अवैध खनन के लिए खिलाफ अप्रैल से मुहिम शुरू की जाएगी। डा. जोशी ने पत्रकार वार्ता में अवैध खनन के खिलाफ आंदोलन कर रहे समीर रतूड़ी और स्वामी शिवानंद का समर्थन किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खनन माफिया के हाथों उत्तराखंड का बेशकीमती खजाना लुटा रही प्रदेश सरकार जनता की आवाज को दबाने की साजिश कर रही है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकांश नेता अवैध खनन के कारोबार में लिप्त हैं। इस मामले में सीएम की चुप्पी हैरान करने वाली है। इसके खिलाफ अप्रैल में आवाज बुलंद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



डा. जोशी ने एनजीटी की ओर से गंगा भागीरथी के दो सौ मीटर दायरे में निर्माण पर प्रतिबंध को कुछ हद तक सही बताया। साथ ही इसके व्यवहारिक पहलुओं पर भी ध्यान देने की जरूरत बताई।

महिला दिवस पर हुए कार्यक्रमों पर डा. जोशी ने कहा कि सिर्फ एक दिन महिलाओं को सम्मानित करने से काम नहीं चलेगा। उन्होंने नए-नए पर्यावरण संबंधी कानून थोप कर महिलाओं को प्राकृतिक संसाधनों से दूर किए जाने पर चिंता जताई।


समझना होगा कि आज यदि गांव और पर्यावरण बचे हैं, तो वह महिलाओं के प्रयास से ही बचे हैं। इस मौके पर हिमालय पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान जाड़ी के द्वारिका सेमवाल, राधा पंवार, शालिनी, ज्योति, पृथ्वी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed