{"_id":"627fe2f6116b5d2cb37b5965","slug":"mark-the-places-of-landslides-dm-utter-kashi-news-drn411748544","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन वाले स्थानों को करें चिह्नित : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन वाले स्थानों को करें चिह्नित : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने आगामी मानसून सीजन से पहले सभी एसडीएम एवं नगर निकायों के अधिकारियों अपने क्षेत्रांतर्गत बाढ़, जलभराव, भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों का चयन करने के निर्देश दिए हैं, जिससे इन संवेदनशील स्थानों पर प्रस्तावित सभी आवश्यक सुरक्षात्मक कार्यों को समय से पूरा किया जा सके।
आगामी मानसून सीजन को लेकर डीएम अभिषेक रुहेला ने राजस्व, पुलिस, वन, आर्मी, आईटीबीपी, बीआरओ, एएडीआरएफ, एनडीआरएफ, निर्माण विभाग, पूर्ति व अन्य विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। डीएम ने विभिन्न विभागों को अपने यहां उपलब्ध मानव संसाधन, मशीनरी व उपकरण आदि का ब्यौरा तत्काल ही आपदा प्रबंधन कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही अपने व अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के वैकल्पिक फोन नंबर भी आपदा प्रबंधन कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी एसडीएम को ऐसी महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों का भी चिह्नीकरण करने को कहा, जिन्हें आपदा के दौरान राहत शिविर के रूप में प्रयोग किया जा सके। उन्होंने सड़क निर्माण से जुड़े अधिकारियों को प्रस्तावित सड़क सुरक्षात्मक में क्रेश बैरियर आदि लगाए जाने का काम मानसून सीजन से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्ति विभाग को सीमांत क्षेत्रों में आगामी 15 जून तक सभी राशन कार्ड धारकों को इकट्ठे ही तीन माह का राशन वितरण करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ पुनीत तोमर, सीडीओ गौरव कुमार, एसपी अर्पण यदुवंशी, एडीएम तीर्थपाल सिंह, एसडीएम सीएस चौहान, मीनाक्षी पटवाल आदि रहे।