{"_id":"60718bd48ebc3ee63965f439","slug":"manisha-became-the-chairman-of-the-department-of-botany-utter-kashi-news-drn376119481","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनस्पति विज्ञान विभागीय परिषद में मनीषा बनीं अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनस्पति विज्ञान विभागीय परिषद में मनीषा बनीं अध्यक्ष
विज्ञापन
पीजी कालेज में वनस्पति विज्ञान की विभागीय परिषद का गठन कर मनीषा भट्ट को अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर आयोजित क्विज में नर्मदा ग्रुप व वाद विवाद प्रतियोगिता में गणेश एवं अरविंद ने बाजी मारी।
बीते रोज पीजी कालेज में वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रभारी डा. एमपीएस परमार के निर्देशन में विभागीय परिषद का गठन किया गया। विभागीय परिषद में सर्वसम्मति से मनीषा भट्ट अध्यक्ष, सोहेब बेग उपाध्यक्ष, शिवानी रावत सचिव, निकिता परमार कोषाध्यक्ष तथा प्रकृति पंवार सहसचिव चुने गए। इनके अलावा अंजलि नौटियाल, दीक्षा राज, संध्या बिष्ट, अमीषा एवं तृप्ति को कक्षा प्रतिनिधि बनाया गया। प्रो. वसंतिका कश्यप ने ट्रांसजेनिक पादपों का महत्व बताया।
इस मौके पर हुई क्विज में कावेरी ग्रुप दूसरे, गंगा ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा। वाद विवाद में पक्ष में मनीषा भट्ट द्वितीय, दीक्षा राज तृतीय, जबकि विपक्ष में श्वेता राणा एवं निकिता परमार क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में डा. जयलक्ष्मी रावत, विपिन चंद्र एवं डा. संजीव लाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर डा. आराधना चौहान, डा. प्रेरणा पोखरियाल आदि मौजूद रहे। संचालन डा. ऋचा बधानी ने किया।