{"_id":"5e29cce28ebc3e4af41fa43f","slug":"make-concrete-arrangements-for-cleaning-and-garbage-disposal-utter-kashi-news-drn333764717","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई और कूड़ा निस्तारण के करें ठोस इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई और कूड़ा निस्तारण के करें ठोस इंतजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम डा. आशीष चौहान ने निकायों में संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए साफ सफाई के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही यात्रा मार्ग पर निर्माणाधीन स्थायी शौचालयों का कार्य यात्रा सीजन शुरू होने से पहले पूरा कराने को कहा।
बृहस्पतिवार को जिला सभागार में निकायों में संचालित प्रधानमंत्री आवास समेत अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने बताया कि चारधाम को देखते हुए यात्रा मार्ग पर स्थायी शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने संबंधित एसडीएम को इनके निर्माण पर नजर रखकर यात्रा सीजन से पहले तैयार कराने को कहा। डीएम ने निकायों द्वारा बिजली एवं पानी के बिल जमा नहीं कराने पर नाराजगी जताई और एसडीएम को इसकी जांच करने के निर्देश दिए।
बैठक में डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण और इसके निस्तारण की समीक्षा भी की गई। डीएम ने सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों को साफ सफाई के पुख्ता इंतजाम करने को कहा। डीएम ने ज्ञानसू नाले और तांबाखानी सुरंग के पास नियमित सफाई कराने, एकत्रित कूड़े से जैविक एवं अजैविक अलग-अलग कर इसका निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम बड़कोट चतर सिंह चौहान, पुरोला के एसडीएम सोहन सैनी, ईई सुशील कुरील, हयात सिंह रौतेला, प्यार सिंह, कुसुम राणा आदि मौजूद रहे।