फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Mahapanchayat remained ineffective for waste disposal

कूड़ा निस्तारण के लिए महापंचायत रही बेनतीजा

Wed, 29 Jun 2022 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat remained ineffective for waste disposal
तांबाखाणी सुरंग के समीप डंप कूड़ा निस्तारण की समस्या के लिए आयोजित महापंचायत किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। हालांकि महापंचायत के दौरान स्थानीय निवासियों ने तांबाखाणी सुरंग के समीप कूड़ा डंप किए जाने पर कड़ा आक्रोश जताया।
विज्ञापन

पालिका की ओर से बुधवार को महापंचायत आयोजित की गई थी, जिसमें अधिकारियों, पत्रकारों, स्थानीय निवासियों को आमंत्रित किया गया था। महापंचायत में तांबाखाणी सुरंग के समीप डंप कूड़ा निस्तारण की समस्या के लिए सुझाव मांगे जाने थे। करीब साढ़े तीन घंटे तक चली महापंचायत अंत तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। हालांकि इस दौरान कूड़े को तांबाखाणी से अन्यत्र ले जाने के लिए लोगों ने सुझाव भी दिए, लेकिन सभी कानून उचित नहीं थे। जिन पर अमल किया जाना संभव नहीं था, जिससे महापंचायत के अंत तक यह निष्कर्ष नहीं निकल पाया कि तांबाखाणी सुरंग के समीप डंप कूड़े को कहां डाला जाए। कई बार स्थानीय निवासियों की पालिका प्रशासन से तीखी नोकझोंक भी हुई। डीएम डीएम अभिषेक रूहेला ने पालिका को कूड़ा एकत्रीकरण की व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। वहीं स्थानीय निवासी अमेरिकन पुरी ने तांबाखाणी सुरंग से कूड़ा निस्तारित न किए जाने पर एक जुलाई से अनशन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

महापंचायत में एडीएम तीर्थपाल सिंह, एसडीएम सीएस चौहान, एसीएमओ डा. विनोद कुकरेती, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता, व्यापार सभा अध्यक्ष रमेश चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग नहीं हुआ तो होगा चालान
पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने कहा कि सभी लोग घरों का सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग करने के बाद ही कूड़ा उठाने वाले कर्मी को दें। यदि किसी भवन स्वामी ने ऐसा नहीं किया, तो पालिका उस भवन से कूड़ा नहीं लेगी। साथ ही चालान भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed