फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Magisterial inquiry ordered into basketball player's death

Uttarkashi News: उपचार के दौरान बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

Sun, 11 Dec 2022 09:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 09:08 PM IST
विज्ञापन
Magisterial inquiry ordered into basketball player's death
जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत संबंधी मामले में डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेेश दिए हैं। जांच अधिकारी एसडीएम भटवाड़ी को नियुक्त किया गया है। जांच अधिकारी एक सप्ताह में जांच पूरी कर रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे।
विज्ञापन

बीते शनिवार को जिला अस्पताल में पीठ दर्द की शिकायत पर भर्ती पुरोला के रामा गांव निवासी मोहित कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक युवक मोहित कुमार (19) के परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया था। मोहित कुमार पीजी कालेज उत्तरकाशी का छात्र था। वह चार बार बास्केटबॉल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुका था। परिजनों ने युवक का इलाज कर रहे डॉक्टर को तत्काल निलंबित करने की मांग भी की थी। कांग्रेस सहित विभिन्न छात्र संगठनों ने भी अस्पताल में प्रदर्शन कर विरोध जताया था। वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनीष राणा ने शनिवार देर शाम कोतवाली में तहरीर देकर उपचार में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। जांच एक सप्ताह में पूरी करनी होगी। वहीं परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया था। चिकित्सकों ने भी परिजनों से पोस्टमार्टम करने को कहा था लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन

- घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घटना के हर पहलू की जांच होगी। एसडीएम भटवाड़ी को जांच अधिकारी नामित किया गया है। अभिषेक रूहेला, डीएम उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed