फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Magh Mela colorful debut

माघ मेले का रंगारंग आगाज

Thu, 14 Jan 2016 06:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,
ब्यूरो/अमर उजाला, Updated Thu, 14 Jan 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
देव डोलियों के मिलन तथा मेलार्थियों के उत्साह के बीच बृहस्पतिवार को पौराणिक माघ मेले का रंगारंग आगाज हुआ। क्षेत्र के आराध्य कंडार देवता की डोली और हरि महाराज के ढोल की मौजूदगी में सीएम के सलाहकार रंजीत रावत ने मेले का उद्घाटन किया।
विज्ञापन



उद्घाटन समारोह में सीएम के सलाहकार रावत ने बताया कि स्वास्थ्य खराब होने के कारण सीएम नहीं आ पाए। विधायक विजयपाल सजवाण ने पीजी कालेज में संचालित स्ववित्त पोषित बीएड कालेज को राजकीय करने तथा इंद्रावती एवं धनपति नदी के किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्य समेत अन्य मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्री प्रीतम पंवार ने माघ मेला को विकास मेले का स्वरूप देने में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर विकास पुस्तिका तथा सौम्यकाशी, कंडार देवता एवं पंचकोसी महात्म्य पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, विधायक मालचंद, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, पालिकाध्यक्ष जयेंद्री राणा, डीएम विनय शंकर पांडेय, एसपी अनंत शंकर ताकवाले, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रकाश रमोला, प्रमुख चंदन पंवार, कनकपाल परमार, कुलदीप बिष्ट, गिरवीर परमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



चमाला की चौरी पर हुआ देव डोलियों का मिलन
माघ मेले के पहले दिन भैरवचौक स्थित चमाला की चौरी पर देव डोलियों का मिलन हुआ। बाड़ाहाट, बाड़ागड्डी के साथ ही अन्य स्थानों से आई देव डोलियों के साथ ग्रामीणों ने नृत्य किया।


मकर संक्रांति स्नान पर्व पर गंगा स्नान के लिए पहुंची देव डोलियों ने काशी विश्वनाथ सहित नगर के तमाम मंदिरों में पूजा-अर्चना की।


पहले दिन खाली रही कई दुकानें
माघ मेला परिसर में पहले दिन पूरी दुकानें नहीं सज पाई। बाहर से आए व्यापारी अपनी दुकानें सजाने में जुटे रहे। पहले दिन बड़ी संख्या में व्यापारिक स्टाल खाली रहे। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे मेलार्थियों ने सजी हुई दुकानों से खूब खरीददारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed