{"_id":"586a8b484f1c1b0f78158898","slug":"magh-emphasis-on-mail-preparation","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ मेल की तैयारी पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ मेल की तैयारी पर दिया जोर
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Mon, 02 Jan 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
मकर संक्रांति से प्रारंभ होने जा रहे धार्मिक व सांस्कृतिक माघ मेले की तैयारी प्रशासन स्तर पर तेज हो गई है। सोमवार को डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में माघ मेले की तैयारी को लेकर बैठक हुई, जिसमें सुरक्षा से लेकर सफाई व्यवस्था के इंतजामात पर चर्चा हुई। माघ मेले के दौरान बस व मैक्स चालक जोशियाड़ा व भटवाड़ी प्वाइंट पर सवारी उतारेंगे और तिलोथ में पार्किंग व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
सोमवार को जिला सभागार में माघ मेले की तैयारी को लेकर हुई बैठक में मेले ऐसी गतिविधियां कराने पर जोर दिया गया, जिससे पर्यटक भी आकर्षित हो। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का ज्यादा फोकस सुरक्षा एवं सफाई व्यवस्था पर रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी हो इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था करने को कहा गया।
विज्ञापन
बस पार्किंग के लिए दो स्थान चयन किए गए, जिसमें एक जोशियाड़ा तथा भटवाड़ी प्वाइंट पर सवारी उतारने वाली बस व मैक्स को पार्किंग करने के लिए तिलोथ की ओर स्थल चयनित किया जा रहा है। स्नान घाटों पर उचित विद्युत व्यवस्था, घाटों पर मकर संक्रांति से पूर्व पानी की उपलब्धता, चेंजिंग रूम, स्नान घाट पर स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए चेन लगाने आदि अन्य व्यवस्था करने पर जोर दिया गया। बैठक में एसपी ददनपाल, सीडीओ उदय सिंह राणा, एडीएम पीएल शाह, उपजिलाधिकारी सौरभ असवाल, होटल एसोसिएशन के अजय पुरी व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन