फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Made the girl students aware about self-confidence and positive thinking

Uttarkashi News: छात्राओं को किया आत्मविश्वास और सकारात्मक के बारे में जागरूक

Wed, 11 Feb 2026 05:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 11 Feb 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
Made the girl students aware about self-confidence and positive thinking
भटवाड़ी। राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल में किशोरावस्था व कॅरिअर मार्गदर्शन विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

चंदन सिंह राणा राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अनुज पुरी और विद्यालय की प्रधानाचार्य पुष्पा ने किया। इस दौरान डॉ. अनुज पुरी ने किशोरावस्था के दौरान होने वाले शरीरिक, मानसिक और भावनात्मक परिवर्तनों पर विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण, आत्मविश्वास तथा सकारात्मक सोच के महत्व के बारे में जागरूक किया। वहीं, उन्होंने जीवन में आने वाली चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पुष्पा ने छात्राओं को विभिन्न शैक्षिक क्षेत्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों एवं कौशल विकास के अवसरों की जानकारी दी। इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर फार्मसी अधिकारी अजीत पंवार सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed