{"_id":"5ea4453d8ebc3e90322f235b","slug":"maa-yamuna-kapat-will-be-opened-today-utter-kashi-news-drn342606713","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज खोले जाएंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मां यमुना के मायके खरसाली गांव से रवाना होगी डोली यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज खोले जाएंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मां यमुना के मायके खरसाली गांव से रवाना होगी डोली यात्रा
विज्ञापन
कपाटोद्घाटन से पूर्व कुछ इस तरह फूलों से सजाया गया है गंगोत्री मंदिर।
- फोटो : UTTER KASHI
चार धाम यात्रा के प्रथम तीर्थ यमुनोत्री धाम के कपाट आज दोपहर शुभ मुहूर्त में 12 बजकर 41 मिनट पर खोल दिए जाएंगे। मां यमुना के मायके खरसाली गांव में छह माह के शीतकालीन प्रवास के बाद आज उनकी डोली यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी।
तीर्थपुरोहितों ने शनिवार को खरसाली गांव स्थित यमुना मंदिर और शनि देव मंदिर में सजावट की। साथ ही विशेष पूजा-अर्चना और कीर्तन किया। वहीं, यमुनोत्री धाम में भी मां यमुना के स्वागत के लिए मंदिर का रंग-रोगन कर साज-सज्जा की गई। कोरोना संक्रमण की आशंका के मद्देनजर लॉकडाउन की पाबंदियों के चलते इस बार केवल 21 ही तीर्थ पुरोहित कपाटोद्घाटन में शामिल हो सकेंगे।
श्रद्धालुओं को नहीं धाम जाने की अनुमति
लॉकडाउन की पाबंदियों के चलते फिलहाल किसी भी श्रद्धालु को धाम में आने की अनुमति नहीं है। मंदिर समिति के सचिव कृत्तेश्वर उनियाल के अनुसार मंदिर में चुनिंदा पुजारी ही नियमित रूप से पूजा-अर्चना करेंगे। बताया कि धाम में बिजली, पानी, शौचालय आदि बुनियादी व्यवस्थाएं करीब करीब पूरी हैं। जानकीचट्टी से धाम तक पांच किलोमीटर लंबे पैदल मार्ग का निर्माण कार्य भी पूरा होने वाला है।