{"_id":"69cfc38e343898b50405e6d4","slug":"lines-stretched-overnight-cylinders-were-not-available-during-the-day-and-women-and-children-blocked-the-road-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-119054-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: रातभर लगी लाइन, दिन में नहीं मिला सिलिंडर, महिलाओं ने बच्चों के साथ सड़क की जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: रातभर लगी लाइन, दिन में नहीं मिला सिलिंडर, महिलाओं ने बच्चों के साथ सड़क की जाम
विज्ञापन
उत्तरकाशी में जिलाधिकारी कार्यालय के समीप रसोई गैस के लिए लगी लोगों की लाइन। संवाद
लोगों का कहना, रोस्टर के बाद भी नहीं मिल रही गैस
संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तरकाशी। रसोई गैस सिलिंडर के लिए लोगों ने रातभर इंतजार किया लेकिन शुक्रवार सुबह गैस नहीं मिली। ऐसे में लोगों ने सिलिंडर के लिए शुक्रवार दोपहर डीएम कार्यालय के समीप बाद तिलोथ जाने वाली और एसपी कार्यालय को जोड़ने वाली सड़क पर जाम लगा दिया। महिलाएं अपने बच्चों के साथ ही सड़क पर बैठ गईं। उनका कहना है कि रोस्टर के अनुसार भी समय से प्रशासन और जिला पूर्ति विभाग की ओर से सिलिंडर का वाहन नहीं पहुंचाया जा रहा है। इसलिए सिलिंडर और वाहन के इंतजार में सड़क पर बैठे रहेंगे।
रोस्टर के अनुसार शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कॉलोनी में रसोई गैस सिलिंडर का ट्रक आना था। इसके लिए लोग आसपास और तिलोथ सहित ज्ञानसू से बृहस्पतिवार रात में ही खाली सिलिंडर लेकर पहुंच गए थे। कई लोगों ने पूरी रात वहीं खाली सिलिंडर के साथ गुजारी। शुक्रवार सुबह भी लोग पहुंचते रहे और लोगों की लंबी लाइन लग गई लेकिन दोपहर तक सिलिंडर का वाहन नहीं पहुंचा। इससे गुस्साई महिलाएं बच्चों के साथ एसपी कार्यालय जाने वाली सड़क और तिलोथ को जोड़ने वाली सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया। लोगों का कहना है कि बृहस्पतिवार देर रात से एडीएम सहित एसडीएम आवास के बाहर और डीएम कार्यालय से जुड़ी सड़क पर सिलिंडर आपूर्ति को लेकर परेशान हैं लेकिन उनकी परेशानी पूछने के लिए कोई मौके पर नहीं आया जबकि जिला पूर्ति अधिकारी भी डीएम कार्यालय परिसर में ही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक रसोई गैस सिलिंडर का वाहन नहीं पहुंचता और पूरी आपूर्ति नहीं होती। तब तक वह लोग सड़क पर बैठे रहेंगे।