फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Landslide blocked many routes including Yamunotri Highway

भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे सहित कई मार्ग अवरुद्ध

Sun, 26 Jul 2020 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Landslide blocked many routes including Yamunotri Highway
औरछा बैंड के पास मलबा आने से बंद रहा यमुनोत्री हाईवे। - फोटो : UTTER KASHI
बीती रोज की बारिश के कारण हुए भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे सहित आधा दर्जन से अधिक मोटर मार्ग बाधित हो गए। हालांकि रविवार को मौसम खुलने के बाद अधिकांश मार्गों को सुचारु हो गया है।
विज्ञापन

बीती शनिवार रात को हुई भारी बारिश से यमुना घाटी के ओरछा बैंड व खरादी क्षेत्र में भारी भूस्खलन हुआ, जिससे यमुनोत्री हाईवे बाधित हो गया। मलबे के कारण रविवार को हाईवे के दोनों छोर पर दर्जनों वाहनों के साथ एक एंबुलेंस भी घंटों फंसी रही। हालांकि मौसम साफ होते ही एनएच कर्मचारियों ने सुबह करीब 10 बजे तक यातायात पुन: बहाल किया।
विज्ञापन

उधर, पहाड़ियों से जगह-जगह मलबा पत्थर गिरने के कारण थाती दिचली, चिन्याली जोगत, मरगांव चमियारी उलण, कांदला भुयारा, बनचौरा मोरगी, आराकोट चींवा, भुक्की कुज्जन और गजोली भंकोली मोटर मार्गों में भी यातायात ठप रहा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि यमुनोत्री हाईवे समेत कुछ अन्य संपर्क मार्गों में यातायात बहाल कर दिया गया है, जबकि बचे हुए बाधित मार्गों को खोलने के लिए संबंधित विभागों की टीम लगातार कार्य कर रही है। देर शाम तक सभी मार्गों को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोल्डर गिरने से कार क्षतिग्रस्त, बालबाल बचे सवार
देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर भल्लेगांव बागवान के समीप बोल्डर गिरने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार दो लोग बालबाल बचे। तहसीलदार एसएस कठैत ने बताया कि रविवार सुबह रतूड़ा रुद्रप्रयाग निवासी साब सिंह भंडारी अपने दोस्त के साथ कार से देहरादून जा रहे थे। भल्लेगांव बागवान के पास अचानक सड़क के ऊपर से बोल्डर कार के ऊपर गिर गया। उन्होंने भागकर जान बचाई। तहसीलदार ने बताया कि रात को मोटर मार्ग पर चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। हो सकता है कि कटिंग के दौरान कुछ पत्थर अटक गए हो।
तोताघाटी में हाईवे पर आवाजाही बनी है खतरनाक
श्रीनगर। तोता घाटी में भले ही ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे यातायात के लिए खोल दिया गया है, लेकिन यहां से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। इसे देखते हुए लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने लोगों से पैच से आवाजाही नहीं करने की अपील की है।

विभाग के एई बीएन द्विवेदी ने बताया कि मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद नहीं किया गया है। सिर्फ सुरक्षा की दृष्टि से आम जनता से इस भाग से आवागमन नहीं करने का अनुरोध किया गया है। वाहन चालक ऋषिकेश-नरेंद्रनगर-टिहरी-मलेथा या अन्य वैकल्पिक मोटर मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं। मौजूदा समय में देवप्रयाग से कौड़ियाला के बीच 30 किमी पैच में अधिकांश कटिंग काम निपटा चुका है। वहीं तोता घाटी का दो किमी पैच में कटिंग करना पीडब्लूडी के लिए परेशानी का सबब बन गया है। गत 18 जुलाई को तोता घाटी में 60 मीटर मार्ग ध्वस्त हो गया था। छह दिन बाद सड़क यातायात के लिए खोल तो दी गई, लेकिन खतरा और बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed