फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Lack of parking became trouble for pilgrims

पार्किंग की कमी, तीर्थ यात्रियों के लिए मुसीबत

Sat, 14 May 2022 11:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
Lack of parking became trouble for pilgrims
यमुनोत्री व गंगोत्री धामों के प्रमुख पड़ावों में पार्किंग व्यवस्था की कमी तीर्थयात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। वहीं पार्किंग की कमी जाम व अव्यवस्था का कारण भी बन रही है। हालांकि प्रशासन पार्किंग व्यवस्था के लिए प्रयास किए जाने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जिला मुख्यालय, भटवाड़ी सहित धाम में पार्किंग की समस्या बनी हुई है। जिला मुख्यालय में प्रशासन ने जोशियाड़ा सहित रामलीला मैदान व जियोग्रिड वाल के पीछे पार्किंग व्यवस्था की है, लेकिन यह काफी नहीं है। बड़ी संख्या में वाहनों के आने पर शहर में पार्किंग की समस्या बन जाती है। भटवाड़ी में पार्किंग सुविधा न के बराबर है। यहां कई बार मोटर पुल पर ही वाहन पार्क किए जा रहे हैं। सबसे बुरी स्थिति गंगोत्री में है। यहां हाईवे किनारे बड़ी संख्या में वाहन पार्क हो रहे हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से यहां पार्किंग व्यवस्था की गई है, लेकिन वह पर्याप्त नहीं है। लगभग यहीं स्थिति यमुनोत्री के प्रमुख पड़ावों पर भी है। जानकीचट्टी में अपर्याप्त पार्किंग होने से खरसाली में भी पार्किंग व्यवस्था की गई, लेकिन यह भी पर्याप्त नहीं हो रही है।
विज्ञापन

- पार्किंग व्यवस्था के लिए प्रमुख पड़ावों पर हर संभव प्रयास किए गए हैं। वाहन काफी अधिक संख्या में आ रहे हैं। सभी के लिए पार्किंग सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। -अभिषेक रुहेेला, डीएम उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed