फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Kedar now feeding on lotus stake in Yamunotri.

यमुनोत्री में अब केदार पर कमल खिलाने का दांव

Thu, 19 Jan 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Thu, 19 Jan 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
Kedar now feeding on lotus stake in Yamunotri.
bjp logo

यमुनोत्री सीट पर भाजपा ने अब केदार सिंह रावत पर कमल खिलाने का दांव खेला है। राज्य विधानसभा के लिए हुए पिछले तीन चुनावों में पार्टी को इस सीट से मुंह की खानी पड़ी है।

विज्ञापन


दरअसल अभी तक उत्तराखंड में हो चुके तीन विधानसभा चुनाव में यमुनोत्री सीट पर कांग्रेस और यूकेडी का ही बोलबाला रहा है। कांग्रेस के टिकट पर यहां अभी तक केदार सिंह रावत और यूकेडी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले प्रीतम पंवार ही चुनाव जीते हैं। 2002 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने यमुुनोत्री सीट से विमला नौटियाल को टिकट दिया था।  उन्हें आठ हजार से भी कम मत मिले। 2007 के विस चुनाव में भाजपा ने यहां सुलोचना गौड़ को अपना प्रत्याशी घोषित किया था।
विज्ञापन


तब भी भाजपा को इस सीट पर मुंह की खानी पड़ी और सुलोचना गौड़ को सात हजार से भी कम मत हासिल हुए। 2012 में भाजपा ने जगवीर सिंह भंडारी को यमुनोत्री सीट से प्रत्याशी बनाया। इस बार भाजपा की स्थिति सुधरी और 11968 मत हासिल कर जगवीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। ऐसे में अब भाजपा ने इस सीट को कब्जाने के लिए केदार सिंह रावत पर दांव खेला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केदार सिंह रावत 2007 में कांग्रेस के टिकट पर यमुुनोत्री से चुनाव जीत चुके हैं, जबकि 2002 और 2012 में वे करीबी अंतर से पिछड़कर दूसरे नंबर पर रहे थे। इससे पहले केदार सिंह रावत भाजपा में ही थे। 1993 और 1996 में केदार सिंह उत्तर प्रदेश के समय उत्तरकाशी जिले से भाजपा के जिलाध्यक्ष थे।

1996 में भाई राजेंद्र सिंह रावत को भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिए जाने पर केदार रावत पार्टी से नाराज हो गए और कांग्रेस में शामिल हो गए थे। अब 20 साल बाद भाजपा में उनकी घर वापसी हुई है। अब यह देखना है कि क्या केदार सिंह भाजपा के यमुनोत्री सीट पर कमल खिलाने का सपना साकार कर पाते हैं या नहीं।

यमुनोत्री सीट पर इस प्रकार रहा केदार का दबदबा-
2002 विधानसभा चुनाव में यमुनोत्री सीट पर यूकेडी के टिकट पर प्रीतम सिंह पंवार 9498 वोट लेकर विधायक बने थे, जबकि 7013 वोट लेकर केदार सिंह रावत कांग्रेस के टिकट पर दूसरे स्थान पर रहे थे। 2007 के चुनाव में केदार सिंह रावत को कांग्रेस ने एक बार फिर टिकट दिया और उन्होंने 14,484 वोट हासिल कर यमुनोत्री सीट से जीत हासिल की थी।


इस बार प्रीतम सिंह पंवार 11156 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे थे। 2012 में प्रीतम सिंह पंवार ने एक बार फिर से यूकेडी के टिकट पर 15,909 वोट पाकर यमुनोत्री सीट को जीता था। उस समय केदार सिंह रावत कांग्रेस के टिकट पर 13,313 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed