{"_id":"579790e54f1c1bc80a21e6ec","slug":"kargil-war-memorial-established-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों की याद में स्थापित किया कारगिल वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों की याद में स्थापित किया कारगिल वन
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Tue, 26 Jul 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी में कारगिल शहीद विजय दिवस पर पौध रोपण करते युथ फाउंडेशन के जवान।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारगिल विजय दिवस पर विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संगठनों ने जगह जगह पौध रोपण कर शहीदों को याद किया। मंगलवार को मनेरा स्टेडियम कारगिल विजय दिवस पर यूथ फाउंडेशन के जवानों ने मनेरा स्टेडियम के निकट शहीदों के नाम पर कारगिल वन की स्थापना की।
विज्ञापन
स्वयं सेवियों ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए 527 जांबाजों की शहादत पर वन विभाग के सहयोग से विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे। फाउंडेशन के प्रशिक्षक लक्ष्मण सिंह व योगराज सिंह ने बताया यूथ फाउंडेशन के उत्तराखंड में संचालित छह कैंप प्रशिक्षण पा रहे स्वयं सेवियों ने शहीदों की शहादत पर कारगिल वन की स्थापना कर पौध रोपण किया गया है।
विज्ञापन
उधर, शौर्य दिवस के उपलक्ष्य पर जीआईसी मुस्टिकसौड़ में छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य वीके नौटियाल नेतृत्व में पौध रोपण किया।