फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Kandar Deity's bundle fair commences

कंडार देवता का भंडाणी मेला शुरू

Sun, 23 Apr 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Sun, 23 Apr 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन

विवाह का दिन तय करने व किसी समस्या के समाधान में निर्णय देने के लिए चर्चित बाडाहाट के आठ गांवों के आराध्य कंडार देवता का संग्राली गांव में दो दिवसीय भंडाणी मेला शुरू हो गया। पहले दिन युवा मंगल दल की ओर से मेले को स्वच्छता अभियान के तहत मनाया।

विज्ञापन


कंडार देवता बाडाहाट, बसुंगा, बग्याल गांव, पाटा, संग्राली, लक्षेश्वर, क्षेत्रपाल व खांड गांव के सर्वमान्य देवता है। यहां के लोग विवाह की तिथि या अन्य मुहूर्त निकालने के लिए कभी पंचांग का सहारा नहीं लेते। कंडार देवता ही सब तय करता है। प्रति वर्ष इस बार भी दो दिनों तक चलने वाले मेले में आठ गांव के लोग जमा होते हैं।
विज्ञापन


संग्राली गांव के लोग अपने घरों में बाहर से आने वाले सभी आगंतुकों के भोजन व चाय आदि की व्यवस्था करते हैं। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद देवता की डोली को प्रांगण में निकालकर श्रद्धालुओं के कंधों पर रासौं नृत्य के लिए आसीन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार दो दिन तक चलने वाले मेले के अंतिम दिन सरकारी व गैर सरकारी स्टाल लगाए जाएंगे। रविवार को मेले के पहले दिन संग्राली के युवा मंगल दल के सदस्यों ने गांव में स्वच्छता अभियान चला कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर युवा मंगल दल के अध्यक्ष संदीप सेमवाल, सचिव शिव नैथानी, गोविंद नैथानी, दिवाकर नैथानी, प्रदीप, योगेश भट्ट, शेखर, भजन नौटियाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed