फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Jankichatti, Kharshali village to Yamunotri Dham should be declared drug free area.

Uttarkashi News: जानकीचट्टी, खरशाली गांव से लेकर यमुनोत्री धाम तक हो नशा मुक्त क्षेत्र घोषित

Mon, 06 May 2024 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 06 May 2024 07:05 PM IST
विज्ञापन
Jankichatti, Kharshali village to Yamunotri Dham should be declared drug free area.
बड़कोट। यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी, खरशालीगांव से लेकर यमुनोत्री धाम तक नशा मुक्त क्षेत्र घोषित करने के साथ खरशालीगांव व यमुनोत्री धाम को नगर पंचायत क्षेत्र घोषित किए जाने की मांग उठी है। पुरोहित महासभा ने इस संबंध में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने कहा कि खरशाली गांव यमुनोत्री धाम को नगर पंचायत के साथ ही नशा मुक्त क्षेत्र घोषित करने एवं खरशालीगांव में अधर में लटके रोपवे निर्माण कार्य शुरू करने, रिंग रोड बनाए जाने, खरशाली गांव जानकीचट्टी यमुनोत्री धाम के मास्टर प्लान को आगे बढ़ाएं जाने, यमुनोत्री धाम में वैकल्पिक हेलीपैड निर्माण कार्य शुरू करने, फूलचट्टी के पास सुलभ शौचालय निर्माण आदि की मांग की।
विज्ञापन

जिला अधिकारी डाॅ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया और जल्द ही यमुनोत्री धाम आने को कहा। वहीं एसपी ने भी नशा मुक्ति पर जनसहयोग से इस कार्रवाई का विश्वास दिलाया। इस मौके पर पुरोहित महासभा के सचिव लखन उनियाल, महासभा के कोषाध्यक्ष खरशालीगांव के उप प्रधान अमित उनियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed