फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Instructions given to officials to fix road safety related arrangements

अधिकारियों को दिए सड़क सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

Mon, 05 Aug 2019 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to officials to fix road safety related arrangements
उत्तरकाशी में सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक लेते डीएम आशीष चौहान। - फोटो : UTTER KASHI
कलक्ट्रेट परिसर स्थित जिला सभागार में सोमवार को जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों सहित तमाम संपर्क मार्गों का निरीक्षण कर दुर्घटना संभावित स्थानों में उत्तल दर्पण, पैराफिट, चेतावनी बोर्ड आदि लगाने तथा खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत करने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाने को भी कहा। इसके अतिरिक्त डीएम ने लाउड स्पीकर के माध्यम से सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारियों के प्रचार प्रसार को कहा। साथ ही स्कूल, कॉलेजों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट मनीष सिंह, एसडीएम देवेंद्र नेगी, एसडीएम आकाश जोशी, सीओ कमल सिंह पंवार, मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी आर्य, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्र, ईई लोनिवि नवनीत पांडे, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल सहित टैक्सी व बस यूनियनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed