फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Instructions given for thorough investigation of entries made in family registers

Uttarkashi News: परिवार रजिस्टरों में हुई प्रविष्टियों की गहन जांच के दिए निर्देश

Thu, 12 Feb 2026 07:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 12 Feb 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Instructions given for thorough investigation of entries made in family registers
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी ने वर्ष 2003 के बाद परिवार रजिस्टरों में हुई प्रविष्टियों की गहन जांच के दिए निर्देश हैं। उन्होंने रजिस्टरों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने को कहा है। कहा कि उनमें किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायतों का निस्तारण तय समय सीमा के भीतर करें।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने वर्ष 2003 के बाद जिले के परिवार रजिस्टरों में दर्ज की गई प्रविष्टियों और प्राप्त शिकायतों की जांच के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तरीय समिति की बैठक ली। वर्ष 2003 के बाद परिवार रजिस्टरों में शामिल हुए नए नामों की सूक्ष्मता से जांच करने को कहा।
विज्ञापन

इसके लिए आगामी 16 से 28 फरवरी तक जिले में ग्राम पंचायत स्तर के कार्मिकों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा कि ग्राम सभा की बैठकें आयोजित कर परिवार रजिस्टरों का वाचन किया जाए। साथ ही इन्हीं बैठकों में समाज कल्याण की ओर से संचालित की जा रही विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों का भी सत्यापन करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed