{"_id":"572b70144f1c1b155a5cd0c5","slug":"indoor-badminton-court-inaugurated-by-dig","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी ने किया इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी ने किया इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Thu, 05 May 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
लोकार्पण
- फोटो : amarujala
आईटीबीपी के डीआईजी संजय सिंह ने राइंका मातली परिसर में बनाए गए इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण किया। बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्लान के सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत आईटीबीपी ने 23.50 लाख रुपये लागत से कोर्ट का निर्माण कराया है।
विज्ञापन
बुधवार को उत्तरकाशी पहुंचे आईटीबीपी के डीआईजी संजय सिंह ने 12वीं वाहिनी मातली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राइंका मातली परिसर में बीएडीपी के तहत बनाए गए इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आईटीबीपी के हिमवीर देश की सीमाओं की सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा के साथ ही सीमांत क्षेत्र के बाशिंदों के सामाजिक सरोकारों से भी जुड़े हैं। विभिन्न सीमांत क्षेत्रों में बीएडीपी के तहत आईटीबीपी जनहित के कार्य करा रही है।
विज्ञापन
यह कार्य आगे भी जारी रहेंगे। 12वीं वाहिनी के कार्यवाहक सेनानी एमके सिंह ने बताया कि 23.50 लाख रुपये लागत से इस कोर्ट का निर्माण कराया गया है। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेंद्रपाल परमार, आरएस चंदेल, उपसेनानी जसवंत सिंह आदि मौजूद थे।