फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Increasing number of passengers and rain becoming a challenge

यात्रियों की बढ़ती संख्या और बारिश बन रही चुनौती

Thu, 26 May 2022 04:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 04:33 PM IST
विज्ञापन
Increasing number of passengers and rain becoming a challenge
बीते चार दिनों से जनपद में तीर्थयात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं कुछ दिनों से बारिश भी हो रही है, जिससे प्रशासन के समक्ष व्यवस्थाएं बनाए रखना चुनौती बन गया है। प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुुनौती सुरक्षित व व्यवस्थित यातायात है।
विज्ञापन

बीते चार दिनों से तीर्थयात्रियों की संख्या हर दिन 14 हजार का आंकड़ा पार कर रहा है। बड़ी संख्या में हर रोज यात्रा मार्गों पर बड़े व छोटे वाहन पहुंच रहे हैं। बारिश और यात्रियों की बढ़ती संख्या प्रशासन के लिए चुनौती और चिंता दोनों बन गई है। पुलिस प्रशासन को यातायात व्यवस्थित करने में मशक्कत करनी पड़ रही है। प्रशासन का कहना है कि तेज बारिश होने पर अधिकांश यात्री मार्गों पर रुक जाते हैं। बारिश के दौरान सबसे अधिक खराब स्थिति यमुनोत्री हाईवे पर होती है, क्योंकि यहां सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी चल रहा है। बारिश से चौड़ीकरण का मलबा यातायात को प्रभावित करता है, वहीं गंगोत्री मार्ग कई स्थानों पर काफी संकरा है।
विज्ञापन

- मौसम खराब होने पर यातायात व्यवस्था एक चुनौती है। बारिश में अक्सर यात्री रुक जाते हैं और जैसे ही बारिश बंद होती है सब एक साथ चलना शुरू कर देते हैं। ऐसे में जाम की स्थिति पैदा होती है। फिर भी जितना संभव है, उतनी व्यवस्था की जा रही है। -प्रशांत कुमार, सीओ, ट्रैफिक उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed