फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Impossible to escape criminals: DGP

अपराधियों का बचना होगा नामुमकिन : डीजीपी

Wed, 01 Dec 2021 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Impossible to escape criminals: DGP
पुलिस लाइन स्थित नवनिर्मित मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम का वर्चुअल उद्घाटन किया गया। समारोह में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि जनपद के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर हाई रिजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगने से अपराधियों का बचना नामुमकिन होगा। मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम के उद्घाटन समारोह में पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि गंगोत्री धाम, यमुनोत्री धाम के साथ ही पुरोला, बड़कोट व उत्तरकाशी शहर में करीब 160 हाई रिजोल्यूशन इंटरनेट कनेक्टेड सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं नदी घाट, मुख्य चौराहे, पार्क, वाहन पार्किंग और ऐसे स्थल जहां पर जाम की स्थिति ज्यादा रहती है, वहां करीब 81 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि आम नागरिकों को त्वरित सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 112, महिला सुरक्षा के लिए गौरा शक्ति एप कंट्रोल एवं पब्लिक आई एप को भी जोड़ा गया है। उन्होंने डीएम मयूर दीक्षित, निवर्तमान विधायक गंगोत्री स्व. गोपाल सिंह रावत व उनकी पत्नी शांति गोपाल रावत का विशेष सहयोग करने पर आभार जताया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed