फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Hydropower Corporation and Forest Department face to face regarding construction

निर्माण को लेकर जल विद्युत निगम व वन विभाग आमने-सामने

Wed, 13 Jan 2021 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Hydropower Corporation and Forest Department face to face regarding construction
जल विद्युत निगम की कुटेटी देवी कालोनी में वन विभाग की ओर से कराए जा रहे निर्माण को लेकर निगम और वन विभाग आमने-सामने आ गए। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार जमीन आरक्षित वन क्षेत्र में है और यहां वन विभाग की चौकी का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि जल विद्युत निगम के अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर निर्माण का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को वन विभाग के कर्मचारी कुटेटी देवी कालोनी स्थित जमीन पर निर्माण कराने पहुंचे, तो यहां विवाद खड़ा हो गया। जल विद्युत निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने विरोध करते हुए निर्माण बंद करा दिया। संयुक्त समन्वय समिति के प्रवक्ता प्रकाश चंद्र भट्ट ने बताया कि उक्त भूमि पर पूर्व में जल विद्युत परियोजना के भवन थे, जो भूकंप में ध्वस्त हो गए थे।
विज्ञापन

वन विभाग द्वारा इस स्थान पर निर्माण कार्य शुरू कराए जाने पर निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में जल विद्युत निगम के भरत भारद्वाज, अरविंद गौड़, सुरेंद्र नेगी, महावीर नाथ, पंकज चंचल, इलम सिंह पंवार, एसके थपलियाल, खिलेश पांडे, विपिन राणा, सौरभ थपलियाल, सुधीर पंवार, नवीन, विनोद, उपेंद्र, केशवानंद भट्ट सहित कई शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुटेटी देवी कालोनी के निकट आरक्षित वन क्षेत्र की भूमि पर वन विभाग की चौकी का निर्माण कराया जा रहा है। यह जमीन वन विभाग की है और इसे लेकर किसी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए।
दीपचंद आर्य, प्रभागीय वनाधिकारी उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed