फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Himalayan peaks will be able to see from Varunavat with telescope

वरुणावत से टेलीस्कोप से निहार सकेंगे हिमालय की चोटियां

Fri, 12 Feb 2021 10:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Himalayan peaks will be able to see from Varunavat with telescope
भागीरथी किनारे बसे उत्तरकाशी शहर में वरुणावत पर्वत का दृश्य। - फोटो : UTTER KASHI
वरुणावत पर्वत पर्यटकों का नया ठिकाना होगा। पर्यटक यहां टेलीस्कोप के जरिये हिमालय की चोटियां निहारने के साथ ट्रैकिंग और बर्ड वाचिंग का भी आनंद उठा सकेंगे। वन विभाग ने वरुणावत शीर्ष को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए नेचर और चिल्ड्रन पार्क तैयार करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

वरुणावत पर्वत वर्ष 2003 में भूस्खलन के चलते सुर्खियों में आया था। उस समय पर्वत के शीर्ष से हुए भारी भूस्खलन के कारण कई भवन व होटल जमींदोज हो गए थे। बाद में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र को ठीक किया गया। अब वन विभाग ने इसी पर्वत के शीर्ष पर पर्यटन की संभावनाएं तलाशी हैं। पर्यटक यहां ट्रैकिंग, बर्ड वाचिंग के साथ जिप लाइन, बर्मा ब्रिज जैसी साहसिक गतिविधियों का आनंद उठा सकेंगे। साथ ही टेलीस्कोप के माध्यम से पर्यटक हिमालय की चोटियों का भी दीदार कर सकेंगे। डीएफओ दीपचंद आर्य का कहना है कि पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए दो करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

हर्षिल में जैव विविधता पार्क के साथ वरुणावत पर्वत पर नेचर और चिल्ड्रन पार्क का निर्माण प्रस्तावित है। इन प्रस्तावों को स्वीकृति मिलती है, तो जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मयूर दीक्षित, डीएम उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed