{"_id":"6b01852ea05d7773fb04b365","slug":"helmets-are-mandatory-for-both-riders-on-a-motorcycle-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-123455-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: बाइक पर दोनों सवारों के लिए हेलमेट अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: बाइक पर दोनों सवारों के लिए हेलमेट अनिवार्य
Sat, 21 Nov 2026 05:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 21 Nov 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
फोटो सहित
उत्तरकाशी। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों पर अंकुश लगाने के लिए उत्तरकाशी यातायात पुलिस ने शनिवार को जिला मुख्यालय में हेलमेट जागरूकता रैली निकाली। पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों को चालक के साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट अनिवार्य होने की जानकारी दी और नियमों का उल्लंघन करने पर चालानी कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में निकली रैली को सीओ जनक सिंह पंवार ने पुलिस कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। निरीक्षक यातायात सुनील कुमार के नेतृत्व में रैली तिलोथ, इन्द्रावती पुल, गौतम पार्क, जोशियाड़ा, ज्ञानसू, तांबाखाणी, बस अड्डा, सब्जी मंडी और भटवाड़ी टैक्सी स्टैंड से गुजरी। इस दौरान लाउडस्पीकर और पंपलेट के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। जनक सिंह पंवार ने कहा कि चालक और सह-सवार दोनों हेलमेट पहनें और उसकी स्ट्रैप लॉक करना सुनिश्चित करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद