फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Healthcare system in 35 villages across 22 panchayats is in a shambles.

Uttarkashi News: 22 पंचायतों के 35 गांवों की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल

Wed, 05 Aug 2026 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 05 Aug 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
Healthcare system in 35 villages across 22 panchayats is in a shambles.
आराकोट क्षेत्र के अस्पतालों में कहीं डॉक्टर तो कहीं फार्मासिस्ट नहीं
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को उठानी पड़ रही है परेशानी
पुरोला। हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे उत्तरकाशी जिले के आराकोट बंगाण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली लगातार गंभीर होती जा रही है। आराकोट और टिकोची के सरकारी अस्पताल लंबे समय से चिकित्सकों एवं आवश्यक कर्मियों की कमी से जूझ रहे हैं। इसका सबसे अधिक खामियाजा क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को उठाना पड़ रहा है।
जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से करीब 207 किलोमीटर दूर स्थित दुर्गम क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। टिकोची एलोपैथिक अस्पताल में केवल एक चिकित्सक तैनात है जबकि वार्ड बॉय, स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के पद भी खाली हैं। वहीं टिकोची से लगभग 22 किलोमीटर दूर आराकोट के अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में केवल फार्मासिस्ट की तैनाती है और चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ का अभाव है।
विज्ञापन

क्षेत्र की लगभग 22 ग्राम पंचायतों के करीब 35 गांवों के लोगों के लिए सामान्य उपचार से लेकर प्रसव जैसी आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं भी बड़ी चुनौती बनी है। विशेषज्ञ महिला चिकित्सक की अनुपलब्धता के कारण प्रसव पीड़िताओं को मजबूरी में 15 किलोमीटर दूर त्यूणी, करीब 32 किलोमीटर दूर रोहड़ू, 42 किलोमीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी या फिर 82 किलोमीटर दूर उपजिला चिकित्सालय पुरोला ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन चौहान, राजेंद्र चौहान, नरेश सिंह व राजेंद्र नौटियाल का कहना है कि आज तक टिकोची और आराकोट अस्पतालों में महिला विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति नहीं हो सकी है। आपात स्थिति में मरीजों और गर्भवती महिलाओं को निजी वाहनों के सहारे लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी आर्य ने बताया कि टिकोची चिकित्सालय में वर्तमान में एक चिकित्सक तैनात है। आराकोट अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक का लगभग एक माह पूर्व स्थानांतरण हो गया था जिसके बाद अभी तक नए चिकित्सक की नियुक्ति नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed