फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Health Department attentive on new variants of Kovid

कोविड के नए वेरिएंट पर चौकस स्वास्थ्य विभाग

Mon, 29 Nov 2021 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Health Department attentive on new variants of Kovid
देश में कोविड के नए वेरिएंट की धमक से जिले का स्वास्थ्य विभाग चौकस हो गया है। जिले के सभी अस्पतालों में एक बार फिर कोविड संबंधी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जिले में ऑक्सीजन, कोविड वार्ड समेत अन्य उपकरणों व दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. केएस चौहान ने बताया कि नौगांव, पुुुरोला, चिन्यालीसौड़ व मोरी में प्री-फेब्रिकेटेड कोविड अस्पताल बनकर तैयार है। यहां आईसीयू समेत बच्चों के लिए भी सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। जिला अस्पताल में 100 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट संचालित हो रहा है। जल्द ही 600 एलपीएम का प्लांट भी शुरू हो जाएगा। सीएचसी पुरोला में भी ऑक्सीजन प्लांट संचालित हो रहा है। चिन्यालीसौड़ में भी जल्द ऑक्सीजन प्लांट का संचालन शुरू हो जाएगा। सीएमओ डॉ. चौहान ने बताया कि जिले के स्वास्थ्य केंद्रों के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके केंद्रों पर जो भी कमियां व आवश्यकताएं हैं। उनके संबंध में सीएमओ कार्यालय को सूचित करें जिससे समय पर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा सकें। डॉ. चौहान ने कहा कि शासन से मिल रहे निर्देशों का भी गंभीरता से पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed