{"_id":"648e066882b7c3aa3b8bda639970f1df","slug":"have-students-conscious-of-the-aids-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को किया एड्स के प्रति जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को किया एड्स के प्रति जागरूक
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Tue, 22 Dec 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब की ओर से एचआईवी एड्स एवं संक्रामक रोगों के प्रति छात्रों को जागरूक करने के उद्देश्य से गोष्ठी एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के वेदपाठियों की ओर से वेद मंत्रों के उच्चारण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ गोष्ठी का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि डा. नीरज राय ने कुष्ठ रोग एवं एड्स के साथ ही संक्रामक रोगों के बारे में बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य उमेश बहुगुणा ने कहा कि एड्स एवं कुष्ठ रोगियों से घृणा करने के बजाय सभी लोगों को उनसे सहानुभूति रखनी चाहिए।
भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता में आलोक नौटियाल प्रथम, अंकित ममगाईं द्वितीय तथा राधेश्याम खंडूड़ी तृतीय रहे। इस मौके पर गणपति शर्मा, मेदनी प्रसाद डंगवाल, रामानंद बनूणी, जगदीश उनियाल, गंगेश्वर नौटियाल, लवकेश दुबे, भगवती उनियाल, द्वारिका नौटियाल, चिरंजीव सेमवाल आदि मौजूद रहे।