{"_id":"6a1196949979741221050036","slug":"hari-maharaj-sets-out-on-a-journey-to-dodital-after-26-years-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-120073-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: 26 साल बाद डोडीताल की यात्रा पर निकले हरि महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: 26 साल बाद डोडीताल की यात्रा पर निकले हरि महाराज
Sat, 23 May 2026 05:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 23 May 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो सहित
उत्तरकाशी। बाड़ागड्डी के आराध्य देव हरि महाराज 26 साल बाद डोडीताल की यात्रा पर निकले हैं। उनके साथ स्थानीय देव देवताओं की डोली सहित सैकड़ों भक्त यात्रा पर गए हैं। शनिवार को अगोड़ा गांव में रात्रि विश्राम के बाद हरि महाराज की यात्रा डोडीताल के लिए प्रस्थान करेगी।
शनिवार को हरि महाराज का ढोल सहित स्थानीय देवता खंडद्वारी, हुणेश्वर महाराज, शंकर देवता, पुंडरी का नाग आदि देव डोलियां सदियों से चली आ रही ग्रामीण परंपरा के तहत डोडीताल की यात्रा पर निकले। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर डोडीताल में देव देवता स्नान करेंगे। यह विशेष यात्रा 25 मई को गंगा दशहरा को देखते हुए निकली है। देवता के पुजारी उत्तम प्रसाद ने बताया कि 26 साल बाद हरि महाराज डोडीताल की यात्रा पर निकले हैं।
वहीं गंगा दशहरा पर विशेष रूप से स्नान के लिए विभिन्न गांवों से देव डोलियां गंगोत्री और यमुनोत्री की धार्मिक यात्रा पर रवाना हो चुके हैं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार, अजीतपाल पंवार, नारायण सिंह, शंकर गुसाईं सहित कई शामिल हुए। संवाद