फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Guldar's panic in Balmiki colony

वाल्मिकी बस्ती क्षेत्र में गुलदार की दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

Thu, 23 Jul 2020 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Guldar's panic in Balmiki colony
बड़कोट। कोरोना संक्रमित जोन घोषित किए गए नगर पालिका के वार्ड-4 बाल्मीकि बस्ती क्षेत्र में बीते एक सप्ताह से गुलदार की धमक बनी हुई है।
विज्ञापन

गुलदार को बस्ती से दूर भगाने के लिए बुधवार रात व बृहस्पतिवार सुबह वन कर्मियों ने हवाई फायरिंग भी की, लेकिन घनी झाड़ियों के कारण उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिल सकी। रवाईं रेंज के डिप्टी रेंजर भगवान सिंह ने बताया कि बाल्मीकि बस्ती के आसपास दिन के समय भी गुलदार को देखा गया है। हालांकि गुलदार ने अभी तक किसी मनुष्य या मवेशी पर हमला नहीं किया है। संभवत: बूढ़ा या बीमार होने के कारण वह शिकार करने में असमर्थ हो गया हो। गुलदार को भगाने के लिए सरदार सिंह, बलदेव सिंह, अजब सिंह, ताराचंद आदि वनकर्मियों की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर हवाई फायरिंग कर रही है। क्षेत्र के सभी निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed