फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Grid failure cut power supply in the district three hours

ग्रिड फेल होने से जिले में तीन घंटे विद्युत आपूर्ति गुल

Thu, 17 Mar 2016 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Thu, 17 Mar 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन

ग्रिड फेल होने के कारण बृहस्पतिवार को जिलेभर में तीन घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। इस दौरान मनेरी भाली प्रथम एवं द्वितीय चरण परियोजना में विद्युत उत्पादन भी ठप रहा।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार पूर्वाह्न करीब 11:20 बजे ग्रिड फेल होने से पूरे जिले में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर 2:15 बजे ग्रिड बहाल होने पर ही आपूर्ति सुचारु हो पाई।
विज्ञापन


बिजली गुल होने से लोगों का खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रिड फेल होने के कारण 90 मेगावाट की मनेरी भाली प्रथम और 304 मेगावाट की स्टेज टू परियोजना में विद्युत उत्पादन भी ठप रहा। प्रथम चरण परियोजना में तो दोपहर ढाई बजे विद्युत उत्पादन बहाल हो गया, लेकिन स्टेज टू में तकनीकी दिक्कतों के चलते समाचार लिखे जाने तक उत्पादन ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरासू पावर हाउस में तकनीकी अड़चन के चलते विद्युत उत्पादन बंद किए जाने के कारण जोशियाड़ा बैराज से शाम चार बजे पानी छोड़ना पड़ा। बगैर किसी सूचना के बैराज से पानी छोड़ने के कारण अठाली गांव तक आवाजाही के लिए ग्रामीणों द्वारा तैयार की गई अस्थाई पुलिया बह गई। इस दौरान इस पुलिया से गुजर रहे ग्रामीण हादसे में बाल-बाल बचे। अठाली गांव के जयेंद्र पंवार ने जल विद्युत निगम द्वारा बगैर किसी सूचना के पानी छोड़ने पर रोष जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed